फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को लेकर दरोगा सिपाही से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। शराब पी रहे दो युवकों को पकड़ने पर दरोगा व सिपाही से हाथापाई हो गई। एक युवक को पुलिस ने भगा दिया। पुलिस ने मारपीट नोकझोंक से इनकार कर एक युवक को जहरीली शराब समेत गिरफ्तार दिखाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात को भरतकूप मंदिर के पिछवाड़े दो स्थानीय युवक शराब पी रहे थे। थाने के दरोगा व एक सिपाही ने दोनों को पकड़ लिया और अपने वाहन में बैठाने लगे तभी आरोपियों की पुलिस टीम से विवाद हो गया। दोनों ओर से मारपीट भी हुई। स्थिति बिगड़ते देख दरोगा ने थाने में सूचना दी तो एक जीप में कई सिपाही मौके पर पहुंचे। इस बीच एक आरोपी भाग निकला दूसरे आरोपी भारतपुर निवासी आशीष त्रिपाठी को पकड़कर थाने लाया गया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने भगा दिया है। रविवार को पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी आशीष को 10 लीटर अवैध यूरिया मिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इसके पास जहरीली शराब बरामद हुई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष कृपा नंदन शर्मा ने बताया कि दरोगा सुख शेखर व सिपाही जमुना प्रसाद नियमित गश्त पर थे। एक आरोपी आशीष को शराब के साथ पकड़ा है। किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है और न ही किसी दूसरे आरोपी को भगाया गया है। पुलिस टीम के साथ मारपीट के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें