चित्रकूट/शिवरामपुर। कोविड की नई लहर से बचने और लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने शिवरामपुर में विज्ञान जागरुकता यात्रा का शुभारंभ किया। डायट प्राचार्य रतन सिंह ने अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा जिले के कई गांव में जाकर लोगों को कोरेाना की तीसरी लहर से बचकर अन्य को जागरूक करने का तरीका सिखाएगी।
इसके बाद यात्रा जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां एक आयोजन में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कोविड-19 वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य करने वाले उप जिलाधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अंग वस्त्र, डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
इसी आयोजन में जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, अपर उप जिलाधिकारी राज बहादुर, सत्यम मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज, बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी महेंद्र कुमार पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला समन्वयक शिक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि यह यात्रा कर्वी, बनकट, मऊ, चकजाफर, अशोह, पहाड़ी बुजुर्ग, प्रसिद्धपुर, रंपुरिया, अर्जुनपुर, मोहरवां, खटवारा व राजापुर होते हुए कौशांबी जिले के लिए रवाना होगी।
शिवरामपुर में शिक्षक अखिलेश पांडेय, दिनेश निगम, अवध बिहारी, गया प्रसाद, अनीता सिंह, अमित कुमार, राकेश केशरवानी व शंकर आदि मौजूद रहे।