फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बच्चों की दक्षता पर स्कूलों का निपुण में होगा चयन

Tue, 23 Dec 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 1262 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सीखने के स्तर को परखने के लिए निपुण आकलन 15 जनवरी से शुरु होगा। जो दो माह तक चलेगा। इसमें डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से बच्चों की आधार भूत दक्षता, गणितीय समझ तक का आकलन किया जाएगा। 80 से 90 फीसदी निपुण बच्चे मिलने पर ही स्कूल को निपुण घोषित किया जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के कुल 1262 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की दक्षता का आकलन किया जाएगा। यह आकलन निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से कराने की तैयारी की जा रही है। डीएलएड प्रशिक्षु छात्रों की दक्षता का आकलन कर निपुण लक्ष्य एप पर अपलोड करेंगे। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में पढ़ने लिखने, भाषा-बोध और गणितीय समझ को मजबूत करना है। मूल्यांकन में भाषा कौशल, सरल पाठ पढ़ना, कहानियां और कविताएं, संख्याओं की पहचान, जोड़, घटाना, गुणा, भाग आदि का परीक्षण शामिल होगा।

डायट प्राचार्य (बीएसए) बीके शर्मा ने बताया कि निपुण आकलन के लिए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देकर टीम गठित की जाएगी। जो स्कूलों में जाकर बच्चों से सवाल जवाब कर उनकी परिपक्वता से परिचित होंगे, उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही निपुण के रूप में विद्यालय का चयन किया जाएगा। बताया कि शिक्षकों के एसआईआर में बीएलओ ड्यूटी में लगे होने के कारण 15 जनवरी से 15 मार्च के बीच आकलन कराया जाएगा। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण जल्द ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें