पहाड़ी। थाना क्षेत्र के मकरी पहरा गांव के पंचायत भवन से चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को दबोचा है। उसके कब्जे से इंवर्टर व बैटरी मिली हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
मकरी पहरा निवासी पंचायत सहायक उमेशचंद्र ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि भवन से कंप्यूटर, सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड, फोटो कॉपी मशीन, बैटरी इंवर्टर सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनिल उर्फ नन्हू यादव को गिरफ्तार किया है। चोर ने बताया कि उसने अपने जीजा कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा निवासी प्रेम उर्फ भादे यादव व मकरी पहरा निवासी अमित यादव के साथ मिलकर चोरी की है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अन्य चोरों की तलाश की जा रही है। कई जगह छापेमारी की गई है। संवाद