फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, जंगल और जमीन को बचाएं: शेखावत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी देवागंना हवाई पटटी के पास रामवन गमन मार्ग के रामवन वाटिका में केंद्रीय जलशक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत व राज्य के मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने रामायण कालीन के पांच वनस्पति पौधे रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यालय से सटे सिद्धपुर वन ब्लाक में केंद्रीय व प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने पीपल, बरगद, अशोक, आंवला व बेल के पौधों का रोपण कर इसकी शुरुआत की। लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिकाप्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ल, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व डीएफओ कैलाश प्रकाश ने महुआ, कल्पवृक्ष व शीशम के पौधे रोपित किये हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मानव जीवन में जल, जंगल और जमीन का बहुत महत्व है।
लोनिवि राज्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या व प्रयागराज के बाद चित्रकूट में राम वन वाटिका बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारी की है। डीएम ने कहा कि सिद्धपुर वन ब्लाक में 35 एकड़ में 38500 पौधों का रोपण होगा। राम वन गमन मार्ग पर प्रदेश सरकार भगवान श्रीराम का रामायण कालीन राम वन वाटिका बना रही है। यह वाटिका तीन स्थानों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट में बनाने की जिम्मेदारी वन विभाग को मिली है। राम वन वाटिका में रामायण कालीन 30 प्रकार के पौधों का रोपण किया जाना है। कुछ पौधे दक्षिण भारत के भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें