फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पिटे युवक का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। युवक का इसी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को युवक अपनी बहन के घर जाते समय रास्ते में अपनी प्रेमिका से खेत के पास बातचीत कर रहा था तभी दो चरवाहों ने दोनों को पकड़ लिया और युवती के घर ले आये। इसके बाद युवक को महुआ के पेड़ से बांधकर बेल्ट से जमकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेकर गांव जाकर पूछताछ की। पिटे युवक के परिजनों को बुलाकर पूरी जानकारी ली गई।
इस मामले में पिटे युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के पिता व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में पिता को पकड़ा गया है लेकिन पुत्र गांव से भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें