चित्रकूट। सीबीएसई हाईस्कूल में संत थॉमस स्कूल खुटहा के सागर अग्रवाल ने 98.2 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के कार्तिकेय गुप्ता ने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं अशोक पब्लिक स्कूल खोह के आदर्श पटेल व संत थॉमस के अनुराग मिश्रा ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
कोरोना काल में जब स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पाई तो छात्रों में परिणाम को लेकर कौतूहल था लेकिन जब मंगलवार को सीबीएसई के हाईस्कूल का परिणाम घोषित हुआ तो हर विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए। जानकारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मोबाइल के जरिए एक दूसरे को बधाई देने का क्रम चला।
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी, सदर एसडीएम पूजा यादव, डीआईओएस बलिराज राम, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, जवाहर नवोदय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार झा, संत थॉमस के प्रधानाचार्य डेनिस मस्केंडिस, अशोक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक गुप्ता, जानकीकुंड
छात्राओं ने दिखाया दमखम
चित्रकूट। भले ही जिले में टॉप दो स्थानों पर बेटियों को स्थान न मिला हो लेकिन जवाहर नवोदय मानिकपुर व सद्गुरु पब्लिक स्कूल जानकीकुंड में टॉपर क्रमश: खुशबू व वैदेही ही बनीं। केंद्रीय विद्यालय में दूसरे नंबर पर रीतू रहीं। संत थॉमस में चौथे स्थान पर खुशबू रहीं। अन्य स्कूलों के टॉप फाइव में भी बेटियों का महत्वपूर्ण स्थान रहा। प्रथम पांच पर नजर डालें तो कुल 29 छात्रों में 10 में बेटियां शामिल हैं।