फोटो-5- पकड़े गए लूटकांड के मुख्य आरोपी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। साथियों के साथ मिलकर दोस्त को लूटने के मामले में चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो घंटे में खुलासा करते हुए दो तमंचे व लूट के रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
बुधवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि कोतवाली कर्वी के चकलुहासर निवासी रामबाबू गांव में वीडियो रिकार्डिंग व फोटोग्राफी का काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर को रैपुरा थाने में सूचना दी कि ग्राम बगरेही के समीप हाईवे पर तीन बदमाशों ने मारपीट कर एक लाख दस हजार रुपये लूट लिए।
थाना प्रभारी नागेंद्र नागर के नेतृत्व में दो घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए अमीनपुर छिवलहा भरतकूप के संतोष, राजकुमार, बुद्धविलास, विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो बाइक, लूट के एक लाख दस हजार रुपये, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद किए हैं। लूट की साजिश रामबाबू के दोस्त विक्रम सिंह ने रची थी।