चित्रकूट जिले के अंदर चलाई गई रोडवेज बसें जिला मुख्यालय से सवारियां लेकर आज चल रही हैं। इन बसों में सफर करने के लिए बहुत कम यात्री मिल रहे हैं। लौटते समय बसें मुख्यालय खाली लौट आयी। यह सब बसें प्रतिदिन चलाईं जाएंगी। सभी बसें चित्रकूट जिले की सीमा क्षेत्र के अंतिम स्टेशन तक ही जाएंगी।
शासन के निर्देश में रोडवेज बस जिला मुख्यालय से मऊ, राजापुर, मऊ, मानिकपुर के लिए बस चलाई गई है। जिसमें शुक्रवार को एक बस मऊ के लिए गई जिसमेें 16 यात्री मिले। 1 बस राजापुर के लिए गई कुल 6 यात्री यहां से रवाना हुए।
मानिकपुर के लिए सुबह सवारी न मिलने कारण शाम को बस रवाना की गई। लौटते समय रोडवेज बसों को सवारियां नहीं मिली। बांदा डिपो के चित्रकूट ट्रॉफिक इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि चलाई गई बसों में सभी यात्रियों को बैठाया जाता है जो किराया बसों का देते है। बसों में लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जा रहा है।