फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः बार्डर पर जिला प्रशासन करे जांच, सभी बाहरियों को करें क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन का पूरा ध्यान अब जिले के बार्डर पर है। इस मार्ग से आने वालों का मेडीकल परीक्षण कराना व होम क्वारंटीन कराने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को 47 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव मिली। इसके अलावा 16 नये लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। टेलीमेडिसिन सेल से शनिवार को 187 मरीजों का इलाज किया गया। कई बार कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की अफवाह फैली लेकिन हर बार सीएमओ ने इसका खंडन किया। रविवार को फिर अन्य राज्य से मजदूर जिले में आएंगे।
विज्ञापन

जिले के बार्डर क्षेत्र देवागंना भरतकूप, राजापुर व बरगढ़ क्षेत्र में अन्य राज्य से आने वाले मजदूरों पर नजर रखने व उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने को डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने दौरा किया। सुरक्षा व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि बिना जांच के कोई भी जिले में प्रवेश न कर पाए। इसके बाद डीएम एसपी ने सीडीओ डा. महेंद्र कुमार के साथ शिवरामपुर बेड़ीपुलिया के पास बने शेल्टर होम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को 47 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 16 नये सैंपल जांच को प्रयागराज भेजे गए हैं। अब तक जिले में कुल 591 सैंपल में 509 की रिपोर्ट आई है और सभी निगेटिव होने से जिले में कोरोना पॉजटिव कोई मरीज नहीं है। जिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेल के माध्ययम से अबतक कुल 2304 मरीजों का इलाज हो चुका है। रैपिड रिस्पांस टीम के डा. डालचंद्र व डा. गौरव जैदका ने बेडीपुलिया व शिवरामपुर के शेल्टर होम में 112 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें