ोटो-17- पहाड़ी के पास नांदी गांव के चौराहे पर जलभराव । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहली बारिश में ही पहाड़ी कसबे के आगे नांदी मोड़ तिराहे की सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। कई गांवों के लोगों और नांदी हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कर्वी-राजापुर मार्ग से नांदी की ओर मुड़ने वाले तिराहे की सड़क टूटी है। सड़क में बड़ा गड्ढा है। पहली बारिश में ही यह गड्ढा तालाब की शक्ल में बदल गया है। चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक किसी तरह इस गड्ढे को पार कर लेते हैं लेकिन पैदल राहगीरों को दिक्कत होती है। इसी रास्ते से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का रास्ता है। इसी मार्ग से नांदी के प्रसिद्ध हनुमानजी के दर्शन करने हजारों लोग जाते हैं।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों से गड्ढा भराने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से गड्ढे को पाटकर नाली बनवाने की मांग की है।