फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 09 Aug 2021 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। मऊ एसडीएम व रैपुरा थाना पुलिस टीम ने हाईवे पर पड़े वाहनों से लगे जाम को हटवाकर मार्ग पर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत रामाकोल गांव के पास एक बाइक को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रक बाइक से टकराने के बाद पलट गया। जिससे सड़क पर जा रहे सात लोग व बाइक सवार दब गए। दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मऊ एसडीएम व रैपुरा थाना पुलिस टीम ने हाईवे से ट्रक को हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। सोमवार की देर शाम को प्रयागराज से मुख्यालय की ओर जा रहा ट्रक रैपुरा थाना क्षेत्र के रामाकोल गांव के पास एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो दूसरी बाइक से टकरा कर पलट गया।
विज्ञापन


उसी दौरान खेतों में धान रोपकर गांव लौट रहे मजदूर ट्रक की चपेट में आकर दब गए। रैपुरा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार मऊ के सिंहपुर निवासी अवधेश कुमार व उनकी पत्नी सीमा देवी व एक बच्चे को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रक की चपेट में आए मजदूर रैपुरा निवासी मीरा देवी पत्नी उमाशंकर, सुखरानी उर्फ तारा पत्नी मइयादीन, कमलादेवी, किरनदेवी व राजू को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

ट्रक के चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने रैपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के साथ मिलकर हाईवे पर पडे़ वाहनों को हटवाकर जाम खत्म कराया।

घायलों में बाइक चालक अवधेश कुमार व मजदूर मीरा देवी की मौत हो गई। कमला व सुखरानी की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक व परिचालक का कुछ पता नहीं लग रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें