फोटो नंबर-15- महिला सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी का स्वागत करतीं भाजपा नेता। स
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान पर भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक, स्वास्थ्य व सामाजिक विकास के क्षेत्र में रिकार्ड स्तर पर कार्य हुए हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा ठगा है।
सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों के चलते ही आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने कहा कि महिला विकास भाजपा सरकारों की पहचान बन गया है। भाजपा सरकार महिलाओं के साथ है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि भाजपा विकास के लिए पहचानी जाती है।
मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी, भैरो प्रसाद मिश्र, दिनेश तिवारी, नरेंद्र गुप्ता, अश्विनी अवस्थी, जगदीश गौतम, अंजू वर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी, राखी चौबे, माया प्रजापति, सुनीता श्रीवास, मनोरमा जैन, अर्चना सिंह, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी व प्रेमलाल बाल्मिीकि आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।