फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे अहिरनपुरवा गांव में एक ई- रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अहिरनपुरवा निवासी संजय (18) पुत्र छोटेलाल ने घर में कमरे के अंदर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार की रात को जब पत्नी व अन्य बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे तब बरामदे के पास कमरे में सो रहे संजय को आरोपियों ने आकर मार दिया। इस मामले की तहरीर भी कोतवाली में दी है।
मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। दो बहने हैं। मां राजमनी रो-रोकर बेहाल है।
हादसे में घायल युवक की मौत
भरतकूप। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रामदीन (48) पुत्र किशोरा को 29 सितंबर की शाम प्राइवेट बस ने टक्कर मार दिया था। जिसका इलाज चल रहा था। बीती शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पांच पुत्र, तीन पुत्री, पत्नी कल्ली का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें