चित्रकूट। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों में ओबीसी आरक्षण के नियमों के विपरीत पद भरने को लेकर शहर के सदर रोड स्थित शहीद पार्क बैठक कर विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बैठक में सरदार सेना की बुंदेलखंड प्रभारी मीरा भारती ने कहा कि सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग के आरक्षण में नियमाें के विपरीत भर्ती की जा रही है। मंडल प्रभारी मोहित पटेल ने कहा कि यदि आरक्षणों के नियमों के तहत सरकारी नौकरियों में भर्ती नहीं की गई तो सरदार सेना आंदोलन कर विरोध करेगी। कहा कि 69000 शिक्षकों की भर्ती में 27 प्रतिशत की जगह चार प्रतिशत ही आरक्षण दिया गया। आरक्षण नियमों का पालन करते हुए ओबीसी के अभ्यार्थियों का चयन किया जाये। सरकारी नौकरियों में जहां धांधली हुई वहां की जांच की जाये। इस मौके पर सुनील सिंह पटेल, दादूराम वर्मा, राकेश सिंह, बुद्धराम, रमेश सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, हीरालाल, धर्मेंद्र व मोतीलाल आदि मौजूद रहे।