फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में गबन व फर्जीवाड़ा पर पूर्व प्रधान समेत छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी के आरोप में पूर्व प्रधान और दूसरे पूर्व प्रधान के पति समेत छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के डिलौरा गांव में मनरेगा योजना से छह साल में कराए गए कार्यों की जांच की गई। सड़क, खड़ंजा, आवास, शौचालय, गोशाला और तालाब खुदाई आदि कार्य की जांच की गई। इसमें गड़बड़ी पाई गई। ग्राम पंचायत अधिकारी रोशन सिंह ने बताया कि डिलौरा गांव निवासी पूर्व प्रधान देवीदीन, पूर्व प्रधान कल्पना के पति रमेश सोनी, राकेश कुमार, छविलाल, आशीष पांडेय और मुजबिन हुसैन के खिलाफ फर्जीवाड़े और घपले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि कई बार अमर उजाला में डिलौरा गांव में मनरेगा के कामों की मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों की समस्या को उजागर किया गया था। मजदूरों ने इसे लेकर ब्लाक परिसर से लेकर एसडीएम कार्यालय व डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया था। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि देवीदीन, रमेश सोनी और राकेश को गरिफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। इन आरोपियों पर मनरेगा के कामों पर गबन, धांधली व फजीवाड़े के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें