फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री, पत्नी व भतीजे पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बसपा शासन काल में कैबिनेट मंत्री रहे दद्दू प्रसाद , उनकी पत्नी व भतीजे के खिलाफ गाली गलौज व मारने पीटने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में कोतवाली पुलिस टीम ने दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि छह मार्च को सदर कोतवाली के अंतर्गत कालूपुर गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद के आवास से सटी भूमि पर कब्जे को लेकर पूर्व मंत्री के भतीजे व खंडेहा के दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष ने इस भूमि को अपनी बताया था। जिसमें एसपी के निर्देश पर सात मार्च को दोनों पक्षों से अपने कागजात के साथ कोतवाली आने को कहा गया था। इसकी जांच चल रही थी।
दोनों पक्ष ने तहरीर दी थी। इसी मामले में पूर्व मंत्री की पत्नी हीरादेवी अहिरवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रमाशंकर पटेल व ज्ञानेंद्र उर्फ लवकुश निवासी लालता रोड मऊ और रामसिंह पटेल निवासी कोपा समेत दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर र्ली है।
विज्ञापन

इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से लालता रोड मऊ निवासी नागेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली में पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद, उनकी पत्नी हीरादेवी और भतीजे ज्ञान प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें