चित्रकूट। फर्जी दस्तावेज से जमीन पर कब्जा करना और विरोध किए जाने पर घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में पीड़ित का एक सगा भाई भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है, जांच की जा रही है।
शहर के शंकर बाजार निवासी रमाशंकर ने बताया कि बंटवारे के बाद वह अपने हिस्से की जमीन पर परिवार के साथ गुजर बसर करता है। आरोप है कि शीतलपुर कोनहास निवासी कौशल किशोर, परसौंजा निवासी कुबेर प्रसाद और लोढ़वारा निवासी अभिलाष ने सगे भाई हरीशंकर के साथ मिलकर उसके हिस्से की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर उस पर कब्जे का प्रयास किया।
रमाशंकर के मुताबिक जब उसने विरोध में पुलिस से मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने बीते साल 18 जुलाई को उसके घर में घुसकर परिवार वालों के साथ मारपीट की। थाने में सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को सदर कोतवाली में चारों आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।