फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा सुपरवाइजर समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में जांच के दौरान खाद्य अभिहीत एवं औषधि विभाग के इंस्पेक्टर के साथ मारपीट मामले में विभाग के सुपरवाइजर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी पहले से जेल में है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह शहर के बस स्टैंड के पास कुछ दुकानों में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक दुकानदार के साथ मौजूद युवक ने तमंचा दिखाकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले की जानकारी डीएम को दी गई थी। डीएम ने कोतवाली प्रभारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में खाद्य सुरक्षा सुपरवाइजर मनोज कुमार के अलावा पप्पू कुमार और मो. अस्तफा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विभागीय कर्मचारी के भी शामिल होने पर कोतवाल ने बताया कि आरोप है कि घटना के दौरान खाद्य सुरक्षा सुपरवाइजर ने अपने अधिकारी की जांच में मदद नहीं की। तीन आरोपियों में मो. अस्तफा पहले एक मामले में जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें