फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर दी जा रही राशन सामग्री

विज्ञापन
फोटो- 6- प्रदर्शन करते मऊ के अतरसुई के ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ। ब्लाक रामनगर क्षेत्र के अनुसइया गांव के ग्रामीणों ने राशन सामग्री देने के बदले कोटेदार पर रुपये मांगने और घटतौली करने का आरोप लगाया है। प्रधान के घर के सामने प्रदर्शन के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में मौजूद लिपिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अनुसइया गांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार राशन सामग्री देने से पहले 10 रुपये लेता है। इसके बाद जब तौल हो जाती है तो तौलाई भी लेता है। पास मशीन से सादी पर्ची निकाल कर पकड़ा देता है। आरोप लगाया कि दी जाने वाली सामग्री में घटतौली भी करता है।
मामले को लेकर प्रधान से भी कई बार शिकायत की पर वह भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। जिला पूर्ति कार्यालय के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर दिलीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। होली बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें