फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में रामायण मेला 10 से

विज्ञापन
रामायण मेला के आयोजन को लेकर समिति की बैठक में जानकारी देते एडीएम कुंवर बहादुर सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में रामायण मेला समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 10 से 14 अप्रैल तक रामायण मेला परिसर सीतापुर में आयोजन होगा। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के सीएम से लेकर कई मंत्रियों को निमंत्रण भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो टैंकर लगाएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राम अचल कुरील को निर्देश दिए कि सफाई इंतजाम बेहतर रहे। लोक निर्माण विभाग, फूड प्लाजा, सूचना प्रसारण, प्रदर्शनी, आयोजन समिति, प्रदर्शनी स्टाल संचालन समिति सांस्कृतिक आयोजन समिति आदि पर चर्चा किया।
उन्होंने संबंधित विभागों से कहा है कि विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टाल मेले में लगाना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, परियोजना निर्देशक ऋषि मुनि उपाध्याय, रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी देश के कई प्रांतों के विद्वतजनों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की टोलियां आएंगी। यूपी सरकार के मुख्यमंत्री समेत अन्य कई मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डा. लोहिया का चिंतन है रामायण मेला
चित्रकूट। सपा के वरिष्ठ समाजवादी चिंतक डा भोलानाथ खंगार ने कहा कि प्रख्यात समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया ने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के तपोस्थली में वर्ष 1961 में राष्ट्रीय रामायण मेला की परिकल्पना की थी। डा. लोहिया का चिंतन था कि चित्रकूट में संपन्न होने वाले रामायण मेले को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो। यह तभी संभव हो पाएगा जब देश के प्रधानमंत्री रामायण मेले का उद्घाटन कर भव्यता प्रदान करें और राष्ट्रपति समापन कर मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें