चित्रकूट। सीतापुर के पोद्दार इंटर कालेज में शुरू ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर बुधवार को दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं र्हुइं।
जूनियर बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ मेें रेशमा देवी व 400 मीटर दौड़ में राजकुमारी प्रथम रहीं। गोला फेंक व डिस्कस थ्रो मेेें पुष्पांजलि व शकुंतला ने बेहतर प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एसडीएम पूजा यादव ने किया।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद मेें भी शिरकत करना आवश्यक है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
अतर्रा। जनता इंटर कालेज, खुरहंड में रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शीर्षक वंदे मातरम में शिखा, प्रांसी, समीक्षा, रिया, भानु, दीपिका ने प्रथम व खुशी, समृद्धि, प्रीति, रिया, सोनू, वंदना, मीनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग शीषक मतदान लोक तंत्र की शान में लक्ष्मी, चांदनी, दीपाली, भारती, महिमा प्रथम, आरती, सीता, अपेक्षा वर्षा, चाहत, खुशी द्वितीय व खुशबू, कंचन, प्रियांशी, अंजना, स्नेहा, आरती, आकृति, संजना, रिया, महिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, कला प्रवक्ता सुषमा पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। (संवाद)