फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश से जनजीवन बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबीस घंटे में 44 एमएम वर्षा दर्ज की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट (मऊ)। बारिश से बुधवार को जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मानसून पिछले पांच दिनों से सक्रिय है।बारिश के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कें पानी से भर गईं। राहगीरों और वाहन चालकों दोनों को दिक्कत हुई। हालांकि बारिश को धान की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। तिल की फसल को इससे नुकसान होने की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को 44 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। 21 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मऊ में लालता रोड के पास घरों में जलभराव की जानकारी पाकर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मौके पर जायजा लिया। अधिकारियों से जलभराव की समस्या के निराकरण करने के लिए कहा है। निरीक्षण में नायब तहसीलदार पारूल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें