फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेल लेखन में ब्लाकवार पुष्पा, अंशुमान जीते

विज्ञापन
फोटो- 15- दिव्यांग दिवस पर दौड़ की प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर समग्र शिक्षा अभियान समेकित के अंतर्गत जिला मुख्यालय के धुस मैदान स्थित पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं की कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई। गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने की। जिन्होंने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अच्छे भविष्य के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने समग्री शिक्षा अभियान समेकित की योजना के बारे मेें जानकारी दी। तुलसी पाठ के आचार्य रामचंद दास ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
दिव्यांग छात्र-छात्राओं की हुई प्रतियोगिता में ब्रेल लेखन मेें प्रथम पुरस्कार रामगर ब्लाक क्षेत्र की पुष्पा देवी प्रथम, जूनियर स्तर पर चित्रकूट ब्लाक की अंशुमान प्रथम, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में मऊ ब्लाक की राहुल देवी प्रथम, बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम रहे।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में मऊ ब्लाक क्षेत्र के बालक वर्ग में मऊ ब्लाक क्षेत्र की विष्णु प्रथम, बालिका वर्ग में मानिकपुर ब्लाक की काजल प्रथम रही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें