चित्रकूट। प्रभास महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामनगर विकास खंड के ग्रामीणों के साथ कलक्टेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए गए पत्र में रैपुरा बांध में विस्थापित किए गए ग्रामीणों को खेती के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।
कहा कि गुंता बांध के दौरान गोहरा खास के ग्रामीणों को विस्थापित कर दिया गया था। जिसमेें उन्हें खेती के लिए जमीन नहीं उपलब्ध कराई गई। सभी को पक्के मकान उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर महासभा क राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग, राष्ट्रीय संरक्षक अनिमेष कुमार महासचिव साधना मिश्र, आशीष सिंह, केदारनाथ, मुकेश कुमार, सत्यनारायण, भानुमति, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।