फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अनियंत्रित बस पलटी, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मझगवां थाना अंतर्गत चित्रकूट सतना रोड के चितहरा मोड़ के पास मिनी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाल एंबुलेंस से मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में 50 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे लेकिन अन्य को मामूली खरोंचें ही आईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को मिनी बस सतना से चित्रकूट के लिए आ रही थी। चितहरा मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने बस से संतुलन खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही आसपास के लोगों ने यात्रियों को निकाला। मौके पर जिलाधिकारी सतना अनुराग वर्मा व एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने पहुंचकर घायल को मझगवां के अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
ये रहे घायल
रीवां निवासी मोना देवी, पूनम, सुनील कुशवाहा, सागर निवासी आनंद कुमार, रमन सिंह, रोहित पटेल, कोठी निवासी लवलेश, किरन, अनीता, नीरजा देवी, कमल कुमार और चित्रकूट निवासी संदीप कुमार घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें