फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना व पैश्वनी में आए उफान से निपटने के लिए बनी रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/मऊ। कई दिनों से हो रही बारिश व छोटी एवं बड़ी नदियों में उफान आने से यमुना एवं पयस्वनी के तट पर बसे गांवों में भय का माहौल रहा। उप जिलाधिकारी राजापुर ने तटीय गांवों का दौरा कर लोगों को अलर्ट करने के साथ ही लेखपालों की ड्यूटी लगाकर बाढ़ से निपटने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजापुर राजीव कुमार राय व मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि बेलास गांव से लेकर सिरावल तक बाढ़ नियंत्रण के लिए आठ चौकियों की स्थापना की गई है। जिसमें लेखपाल, राजस्व निरीक्षकों को लगाया है। तहसीलदार अजय कटियार व नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम को देखरेख के लिए कंट्रोल रूम तहसील स्तर पर बनाया गया है। बारिश के चलते कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के गिरे कच्चे घरों की जांच लेखपालों के माध्यम से कराई जा रही है। बाढ़ में सब्जियों की फसल नष्ट होने से बाजारों में सब्जी के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें