फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी एक सौ गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिन पहले आई आंधी से अभी भी बिजली व्यवस्था सही नहीं हो पाई है। दिन रात मरम्मत करने के बाद कर्मचारी 50 गांवों की बिजली बहाल कर पाए हैं। अभी भी 100 गांवों की बिजली गुल है। तीन दिन से लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक सभी गांवों में बिजली सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन

आंधी के कारण जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसको मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी व सदर विधायक अनिल प्रधान ने चेतावनी दी थी कि बिजली की व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी बिजली की आपूर्ति नहीं सुधरी।
भरतकूप सहित पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित है। भरतकूप क्षेत्र के रौलीकल्याणपुर, गोड़ा, भैंसोधा, मानपुर, सिलखोहरी आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। रौलीकल्याणपुर गांव के राजू यादव, महेेश तिवारी, सुनील सिंह ने बताया कि आंधी के कारण बिजली का खंभा गिर गया था। इससे तारे भी टूट गए थे। पहाड़ी क्षेत्र के सिधौली, भानपुर, व्यवहारा, पनौटी गांव में भी बिजली आपूर्ति बंद है। सिधौली गांव के राम तिवारी, पनौटी के विवेक सिंह का कहना कि पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। इससे बिजली बंद की थी। शनिवार की दोपहर के बाद सही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसई ब्रजेश कुमार ने बताया कि मरम्मत की जा रही है। कई जगह आपूर्ति शुरू हो गई है। सभी जगह आपूर्ति मंगलवार तक शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें