चित्रकूट/मानिकपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव में महिलाओं को अधिक टिकट देने की घोषणा के बाद जिले की दोनों सीटों पर महिला कार्यकर्ताओं ने जोश से संगठन हित के काम शुरू किया है। चित्रकूट जिले की विधानसभा सीटों की बात करें तो कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को कई बार मौका दिया है। जिसमें अभी तक कांग्रेस की सियादुलारी का तीन बार विधायक बनने का रिकार्ड है। हाल ही में तीन चुनाव में तीनों बार महिला प्रत्याशी को ही टिकट दिया था।
राजनीति में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने विधानसभा की 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। इस निर्णय को लेकर माना जा रहा कि राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं का कद अधिक बढ़ जाएगा। मजबूरी में अन्य दलों को भी टिकट देना पड़ेगा। वही कांग्रेस की महिला कार्यकर्तां इस निर्णय से उत्साहित नजर आ रही हैं। पहले भी चित्रकूट जिले मेें कांग्रेस ने महिलाओं प्रत्याशियों को विधानसभा से उतार चुकी है।
कांग्रेस से महिला सियादुलारी बनी थी विधायक
चित्रकूट। मानिकपुर सीट से सियादुलारी तीन बार विधायक बनीं। जिसमें पहली बार1962 में चुनाव जीता था। सियादुालरी की बहू भारती को टिकट दे चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव मेें इसी सीट से रंजना पांडेय को टिकट दिया था। इसके पहले गुलाबी गैंग की कंमाडर संपत्त पाल को दो बार पार्टी टिकट दे चुकी है। अन्य दलों के टिकट पाने वालों की तुलना में महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस सबसे आगे है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि अन्य दल सिर्फ कोरी बातें करते हैं जबकि कांग्रेस हर वर्ग को बराबर सम्मान देती है।