फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा, सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/राजापुर/मऊ। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने गुरुवार को जिले की सभी तहसीलों में साइकिल यात्रा निकालकर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। सपाइयों ने इस दौरान भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को कोसा। जिले के चार तहसील मुख्यालय कर्वी समेत मानिकपुर, राजापुर व मऊ तहसील मुख्यालय के अलावा आसपास के गांवों में सपाई साइकिल से घूमे।
विज्ञापन

सदर तहसील में सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। मऊ तहसील में वरिष्ठ सपा नेता डॉ. निर्भय सिंह पटेल, भैया लाल यादव व सुभाष तिवारी के नेतृत्व साइकिल यात्रा निकाली गई। मानिकपुर में सत्यनारायण पटेल, अजय तिवारी, इंद्र भूषण यादव और मोहम्मद जहूर खान के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का आयोजन हुआ। इसी प्रकार जनपद की राजापुर तहसील में लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, सिद्धार्थ पांडेय, लल्लू मोदनवाल संजय केसरवानी मनीष विश्वकर्मा रमाबाई वर्मा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई।
इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी मान सिंह यादव और पूर्व सांसद बालकुमार पटेल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने पार्टी के जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा शुरू होने के पहले प्रशासन पहले से ही कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की आस में कई वाहनों के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ पार्टी कार्यालय के नीचे बैठा रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या देख कर लौट गये।
विज्ञापन

भंभई गांव में एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई व बेरोजगारी मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो गई हैं। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर विकास के कार्य होंगे फिर जनपद चित्रकूट को बिजली कटौती से मुक्त किया जाएगा। साइकिल यात्रा में साहब लाल द्विवेदी, नरेद्र यादव, सुभाष पटेल, राजा बाबू यादव, जगदीश यादव, निजाम सिद्दीकी, रजनीश जोशी, आशुतोष अग्रहरी, राजेंद्र मौर्य, भैरो पटेल, महेंद्र यादव, सूरज पटेल, मनोज यादव, रमेश यादव, अरसद खान ,उमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें