चित्रकूट। पांच लाख का अनाज लेकर निकले ट्रक का 15 दिन से कुछ पता नहीं चल रहा है। गल्ला व्यापारी ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुख्यालय के बनकट रोड़ निवासी जय मां दुर्गा ट्रांसपोर्ट के संचालक अरुण कुमार पुत्र स्व. दयाशंकर मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 15 दिन पहले सुभाष नगर मानिकपुर से ट्रक में 394 बोरी गेहूं लदवाकर
बुलंदशहर भेजा था, लेकिन ट्रक अबी तक वहां नहीं पहुंचा। इसके अलावा चालक व परिचालक का मोबाइल भी स्विच आफ है। ट्रक का लोकेशन खुर्जा तक मिला है। बताया कि खुर्जा के बाद कुछ पता नहीं चला।मानिकपुर थाने
के दरोगा अरविंद कुमार पांडेय को जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक व परिचालक के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए गए हैं।