फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालता रोड़ चौरहे में बनाया जाए ट्राफिक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालता रोड चौराहे के पास आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने पर ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस बूथ बनवाने मांग की है।
विज्ञापन

लालता रोड चौराहे पर रहने वाले सोमेश त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, गणेश, मानस, अभय, चंद्रभान, प्रभाकर, सुरेश चंद्र, प्रमोद कुमार, मनीष पटेल, रामप्रसाद प्रजापति, शिवप्रताप, रामनाथ पांडेय, इंदेश तिवारी,रामबाबूू, मो. मुबारक ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि लालता रोड चौराहा से ही राजापुर सड़क मार्ग व हनुमान गंज सड़क मार्ग जुड़ा हुआ है। जिससे इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

जिस कारण आएदिन हादसे होते हैं। मांग की कि लालता रोड़ चौराहे पर ट्रैफिक बूथ खोलकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। कई बार मांग करने पर भी अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें