फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में फंदे पर लटकने से पहले पुलिस ने युवती को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता युवती ने आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार करने पर बुधवार की दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर यूपी 112 टीम के सदस्यों ने जाबाजी दिखाकर युवती को फंदे पर लटकने से पहले ही बचा लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इन सिपाहियों के काम की हर जगह प्रशंसा हो रही है। आईजी के.सत्यनारायण व एसपी अंकित मित्तल ने सिपाहियों के काम की प्रशंसा कर पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से कई साल से प्रेम संबंध था। युवती के अनुसार आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया था। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया और गर्भ ठहरने पर गर्भपात भी कराया था। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। इसी बात को लेकर युवती बेहद परेशान थी और उसने सुसाइड नोट में आरोपी का नाम व पूरी घटना का उल्लेख कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। यह देखकर परिजन परेशान हो उठे और दरवाजा न खुलने पर यूपी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी 112 के हेडकांस्टेबल देवशरण व आरक्षी मखमल प्रसाद वाहन चालक पंकज कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन पूरी घटना की जानकारी होते ही बंद दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चालक सिपाही पंकज कुमार ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और युवती को फंदे पर लटकने से पहले ही पकड़ लिया। जिससे उसकी जान बच गई। युवती को मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर थाना मारकुंडी में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें