फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बोले डीआरएम, यात्री बिना मास्क के स्टेशन के अंदर न जाने पाए

विज्ञापन
फोटो- 5- चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते उमरे के डीआरएम संदीप मा? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट / मानिकपुर। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम संदीप माथुर ने शुक्रवार को चित्रकूट धाम कर्वी व मानिकपुर रेलवे स्टेशन का का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने प्लेटफार्म सहित बुकिंग विंडो का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने स्टेशन मास्टर को निर्देश दिए कोई भी यात्री बिना मास्क के अंदर न आने पाए। टिकट विंडों के पास दूर-दूर खडे़ होने के लिए चिंह्न बनाए जाए। चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर डीआरएम संदीप माथुर स्पेशल ट्रेन सेे चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर बने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफार्म एक में पेयजल व्यवस्था और स्टेशन परिसर में बनी नालियों व शौचालय देखा। उन्होंने स्टेशन परिसर के बार बने मंदिर के ऊपर नया निर्माण होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह निरीक्षण कोरोना को लेकर किया गया है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। किसी भी यात्री को बिना मास्क के स्टेशन के अंदर न जाने दिया जाए। इसके पहले मानिकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जिसमें कराए गए विकास कार्यों को देखा। निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। कोरोना काल के लिए बने नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें