चित्रकूट। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी अजय कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था देखी। परीक्षा के पहले चरण के अंतिम दिन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। बारिश से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए कई अभ्यर्थी छांव की तलाश में परेशान रहे। रविवार को छह केंद्रों में 6240 अभ्यर्थियों में 4345 ने परीक्षा दी, जबकि 1895 ने परीक्षा छोड़ दी।
पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए जिले के छह केंद्रों मेंं हो रही है। जिसमें शनिवार को चित्रकूट धाम के कमिश्नर ने परीक्षा केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए की गई व्यवस्था को देखा। परीक्षा में लगे कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए कहा गया। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरूण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चंद्र निगम, सीओ राज कमल आदि मौजूद रहे।