खोही। सीतापुर चौकी क्षेत्र के तिवारीपुरवा में ऑपरेटर की ट्यूबवेल की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
बांदा जिले के अतर्रा बल्लान निवासी सोमनाथ सिंह (45) सीतापुर के तिवारीपुरवा में टयूबवेल ऑपरेटर थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात वह ट्यूबवेल की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। देर रात छत से गिरकर मौत हो गई।
चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो ट्यूबवेल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
ऑपरेटर का शव नीचे पड़ा था। आशंका जताई कि छत से गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया गया है।