फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय तो नहीं मिला, पीड़ित परिवार पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ब्राह्मणोत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्राम छोटी पाटिन में डकैतों की तर्ज पर घुसकर मारकुंडी थाना पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट कर अभद्रता करने के मामले में न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश मिश्रा की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष सीएल बाजपेयी, जितेंद्र कुमार उपाध्याय के अलावा दर्जनों समाज के लोगों संग जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम को सौंपे पांच सूत्री ज्ञापन में कहा कि थाना मारकुंडी अंतर्गत छोटी पाटिन गांव में 25 जनवरी की रात साढ़े बारह बजे थाना पुलिस चंद्रपाल पांडेय पुत्र राजाराम पांडेय के घर पहुंची और तीन दरवाजे तोड़ कर मीरा पांडेय व प्रतिभा पांडेय के साथ मारपीट व अभद्रता की, जिससे गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बक्से तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस प्रशासन ने अभी तक घायलों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। जिला प्रशासन के किसी आला अधिकारी ने मौका मुआयना भी नहीं किया। महासभा के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि परिवार के साथ बड़ी घटना की रिपोर्ट लिखना तो दूर पीड़ित महिलाओं, लड़कियों, पुरुषों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की है कि मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराकर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। घटना में शामिल थाना प्रभारी सहित अन्य सभी लोगों की अविलंब गिरफ्तारी हो। इसी क्रम में तहसील बार एसोसिएशन मानिकपुर के पंकज उपाध्याय ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें