फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के हित मेें योजनाएं कड़ाई से लागू हों

Sun, 01 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मजदूरों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर माकपा व भाकपा द्वारा आयोजित सयुंक्त संगोष्ठी में नारा गूंजा, जाम करो शोषण का पहिया...मजदूरों को पसीना सूखने के पहले मजदूरी मिल जाए। पूंजीपति समर्थक होने का आरोप लगाते हुए वक्ताओं ने सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। साथ ही मजदूरों के हित में सरका से योजनाओं को भी कड़ाई से लागू करने की मांग की गई । इस मौके पर  व्यापार मंडल ने मजदूरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


रविवार को यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने हृयूमन राइट्स लॉ नेटवर्क  और कई मजदूर संगठनों के साथ कचहरी परिसर मेें संगोष्ठी की। पार्टी के जिला सचिव ने कहा केंद्र सरकार सस्ती दारू और महंगी शिक्षा की राजनीति कर रही है। इससे सामान्य वर्ग की हालत खराब है। ऐसे में मजदूरों की तो हर तरह से आफत है। मजूदरोंको छुट्टीे और समय से मजदूरी का भुगतान नहीं मिल रहा है।

इससे उनके बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। कहा  मजदूरों के हंसिया, फावड़ा कुदाल और अन्य औजारों के सामने कुछ ताकतों ने त्रिशूल खडा कर दिया। इससे मजदूरी नहीं बल्कि सांप्रदायिकता बढ़ी है। जिला सह सचिव अमित यादव ने कहा जिले में मजदूरों को न तो पूरा राशन मिलता है और न  सिर छुपानेेे को छत।  प्रधान व सचिव चहेतों को फायदा दिला रहे हैं। 
विज्ञापन


केेंद्र व राज्य सरकार मजदूरों को काम भी नहीं दिला पा रही। इस मौके पर देवीदयाल यादव, गिरधर प्रसाद, महेंद प्रताप, अजय पाल, प्रहलाद व राजपाल आदि मौजूद रहे। उधर व्यापार मंडल ने मसदर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक मजदूरों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने में मजदूरों का ही योगदान होता है। इस लिए उन्हे जरूर सम्मान मिलना चाहिए।

इस दौरान मजदूर देशराज, इंद्रपाल, सक्खा बाबा, चुनकू, फूलचंद्र, बंटू, रामेश्वर,दुर्गा व शंभू को मिठाई का डिब्बा, तहमद, साफी देकर सम्मानित किया गया। प्रदीप उर्फ गोलू, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, ओम केशरवानी, राजुल गुप्ता, अंकित पहारिया, नितेश, अंकित, अमित व रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें