मई दिवस से समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाली। दस दिनों तक चलने वाली यात्रा मुख्यालय और अन्य ब्लाक से गांव में पहुंची। सपाइयों ने गांव में बैठक कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओें को जानकारी दी।
मुख्यालय से सपा जिलाध्यक्ष भइया लाल यादव, सदर विधायक वीर सिंह पटेल और वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार गुप्ता ने रविवार को बस स्टैंड से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहाड़ी मुख्यालय में पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल व ब्लाक प्रमुख रेखा यादव ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
मानिकपुर ब्लाक से सपा प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह पटेल, रामनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिव श्ंाकर सिंह यादव और मऊ से ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ के साथ जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। सिर पर लाल टोपी हाथ में सपा का झंडा लेकर उत्साही सपाइयों ने धूप की परवाह किए बगैर साइकिल से गांव पहुंचे। गांव पहुंचे सपाइयों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर अगले विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।
यह यात्रा दस मई तक चलेगी। इस मौके पर गुलाब गुप्ता, गुलाब खां, मुन्नालाल सोनकर, फराज खान, अफजल अली, संतू सिंह, पवन पटेल, रमेेश यादव, देशराज यादव, मंगल यादव, अनिल शर्मा, ब्लाक प्रमुख बालमुकंद पांडेय, चंद्रकिशोर पटेल, सोनू देवी, मनोज यादव, सूरज सिंह, रजनीश जोशी, सूरज सिंह, श्याम बिहारी यादव, भोला नाथ खंगार, पंकज यादव व लवलेश यादव आदि मौजूद रहे।