फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
फोटो- 7- हाईवे पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। रिश्तेदारी से निमंत्रण कर घर लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। एक की मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाने से सिर पर चोट लगी।
विज्ञापन

सड़क हादसा झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम को हुआ। बांदा जिले के नरैनी थाना अंतर्गत गूढ़ा गांव निवासी परसू यादव (45), धर्मेश यादव, संदीप निवासी महुटा बाइक से निमंत्रण करने दुर्जन पुरवा गए थे। घर लौटते समय शिवरामपुर के पथरौड़ी मोड़ के आगे ढाबे के समीप पीछे से आ रहे पिकअप ने रौंद दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने घायल परसू को मृत घोषित कर दिया। धर्मेश और संदीप का इलाज किया जा रहा है। दोनों बाइक चालक हेलमेेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें