फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पक्के कामों का 24 करोड़ का भुगतान एक साल से अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान व कार्यदायी संस्थाएं विभागों के कार्यालयों के चक्कर काट रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले के गांवों में हुए पक्के मार्ग, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, अन्नपूर्णा भवन सहित अन्य पक्के कामों का करीब 24 करोड़ रुपये का भुगतान करीब एक साल से अटका है। इससे अब कई ग्राम पंचायतों में काम बंद हैं। प्रधान व कार्यदायी संस्थाएं विभागों के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं।



जिले में कर्वी, मानिकपुर, रामनगर, पहाड़ी व मऊ विकास खंड हैं। इनमें कुल 328 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों ने पक्के संपर्क मार्ग, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, नाला, अन्नपूर्णा भवन सहित कई प्रकार के पक्के काम कराए हैं। इसमें से 2014.94 लाख का भुगतान तो गया, लेकिन अभी तक 1769.66 का भुगतान बकाया है। इसमें विकास खंड कर्वी में वर्ष 2024-25 का 362.36 लाख, मानिकपुर का 148.78 लाख, मऊ का 562.19, पहाड़ी का 239.89 लाख व रामनगर का 210.40 लाख रुपये शेष है। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 का विकास खंड कर्वी का 103.02 लाख, मानिकपुर का 66.37 लाख, मऊ का 322.97 लाख, पहाड़ी का 16.51 लाख व रामनगर का 134.91 लाख रुपये का भुगतान अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन ग्राम पंचायतों का अधिक रुका भुगतान



जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों का पक्के काम का भुगतान एक साल से अधिक से अटका है। इसमें करही, चित्रवार, नीबी, देवरा, इटहा देवीपुर, बरगढ़, देवकली, रैपुरा, भौंरी, अगरहुड़ा, सरैया, इटवा डुडैला, कालूपुर पाही, कर्वी माफी, बनाड़ी, अकबरपुर, मऊ ब, टिटिहरा, गढ़ी घाट, भरतपुर, पतौड़ा, बाबूपुर, प्रसिद्धपुर, अर्जुनपुर, परसौंजा, पहाड़ी बुजुर्ग सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं हुआ है।
बोले जिम्मेदार
किस-किस काम का भुगतान बकाया है, इसकी जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर ग्राम पंचायतों का शेष भुगतान कराया जाएगा। देवी प्रसाद पाल, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें