फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 1.42 करोड़ से बनेंगी चार जर्जर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट/राजापुर। नगर पालिका परिषद चित्रकूट और नगर पंचायत राजापुर में चार जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 1.42 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना के लिए पहली किस्त के रूप में 71 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। नगर पालिका परिषद चित्रकूट के वार्ड नंबर तीन में दो सड़कों का निर्माण होगा। एक सड़क कंधई प्रसाद के मकान से अतुल के मकान तक बनेगी। इस पर 17.35 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण होगा। इसके लिए 8.67 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। दूसरी सड़क प्रभुदयाल राजपूत के घर से हीरालाल श्रीवास के मकान तक बनेगी। इस पर 28.67 लाख रुपये खर्च होंगे और 14.33 लाख रुपये मिल चुके हैं। इसमें भी इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत राजापुर में भी दो सड़कों का निर्माण कार्य होगा। वार्ड नंबर चार में गोलकी सोनकर के घर से गयादीन अहिरवार के घर तक सड़क बनेगी। यह सीसी सड़क व नाली का निर्माण 44.01 लाख रुपये से होगा। इसके लिए 22 लाख किस्त जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें