फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम की मनाई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम की मनाई जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट।। भगवान परशुराम जयंती पर्व जिला मुख्यालय सहित मऊ, मानिकपुर, राजापुर कस्बा मेें अपने अपने आवास में ब्राम्हण समाज ने मनाया। जिसमें भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजापाठ किया।
भगवान परशुराम का जयंती पर्व शुक्रवार को मनाया गया। जिसमें शहर के श्रृंगार पैलेस में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान परशुराम की मूर्ति में माल्यार्पण कर पूजा पाठ की गई। इस मौके पर रामसागर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। वही मऊ कस्बे में भी घरों में जयंती मनाई गई। जिसमें राजभूषण, हनुमान पांडेय, संदीप द्विवेदी, जेपी तिवारी के घरों में परशुराम की मूर्ति में पूजा पाठ किया। राजापुर, मानिकपुर क्षेत्र में भी ब्राम्हण समाज ने कोरोना गाइउ का पालन करते हुए भगवान परशुराम की जयंती मनाई। वही इस पर्व को अंकति पर्व के नाम से भी जाता है जिसमें बहनों ने अपने भाईयों को शर्बत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ मे भगवान परशुराम की जन्मतिथि अक्षय तृतीया को यज्ञ शिव पुजन रुद्राभिषेक के साथ पर्व पूजन किया गया। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि भगवान के 6वें अंशावतार थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें