चित्रकूट। विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में निर्दोषों की नृशंस हत्याओं पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
शनिवार को परिषद के प्रखंड संयोजक स्वप्निल मिश्रा, अध्यक्ष जमुना प्रसाद अग्रवाल, बालकुश, हर्ष, छेदीलाल, अजय, रामशरण, वीरेंद्र शुक्ला, सोनू सिंह, अभिषेक त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर ट्रैफिक चौराहे में नारेबाजी करते हुए पाक का पुतला दहन किया। ज्ञापन में कहा कि कश्मीर घाटी में हिंदुओं का पुनर्वास व स्वच्छंद विचरण ही आतंकवाद का सफाया कर सकता है। विहिप के महामंत्री मिलिंद पांडेय ने गत पांच दिनों में घाटी में हुई सात लोगों की की नृशंस हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पीएम से मांग किया कि आतंकवाद का सफाया कर पाकिस्तान को करार सबक सिखाएं।