फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः ऑनलाइन कांपटीशन में बच्चों ने किया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, जून को परिणाम होंगे घोषित

विज्ञापन
फोटो-4- पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए चित्र - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले में हो रही चित्रकला व पोस्टर की ऑनलाइन जूनियर वर्ग की परीक्षा शुक्रवार हुई। इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। 350 नन्हें चित्रकारोें के चित्र व पोस्टर देख लगा कि यह सब पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद जागरूक हैं।
विज्ञापन

परीक्षा संयोजक शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सभी प्रतिभागी अपने आवास पर ही चित्र बनाकर व्हाटसअप ग्रुप में भेज दिया। प्रतियोगिता में चित्रकूट बांदा प्रयागराज, लखनऊ के प्रतिभागियों ने भागीदारी की। संयोजक ने बताया कि इसके पूर्व प्राथमिक व शिक्षक वर्ग की परीक्षा हो चुकी है।
इसका परिणाम 13 जून को मोबाइल से ही जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान, डा.आरती गुप्ता, मनोज कुमार वार्ष्णेय, रेखा दीक्षित, डीपी सिंह, रानाडे, शैलेंद्र, विनोद, किशन मिश्रा, महेश पटेल, आशीष सिंह, शकुंतला, संगीता, वंदना व अनुरंजना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें