फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, मंदाकिनी की सफाई पर प्रस्ताव देने को कहा

विज्ञापन
फोटो-5- बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट के डीएम शेषमणि पांडेय ने मंदाकिनी नदी के पुर्नजीवीकरण से संबंधित बैठक में कहा कि काम को प्राथमिकता से कराया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में शुक्रवार को कहा कि लगातार कार्य की समीक्षा की जा रही है। अन्य कार्यों प्रस्ताव तैयार कर गंभीरतापूर्वक पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम को निर्देश दिए की नदी में जो भी काम कराए जाने हैं उनका प्रस्ताव 20 जून तक दे दें। लगातार काम करा करि सिल्ट और बोरी निकालने का काम करवाएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि रामघाट की सफ ाई ढंग से नहीं हो रही है उसे कराएं। नालों की टैपिंग का काम होने पर की मांग के लिए पत्र भी भेजें।
अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड से कहा कि अमरावती के पास मंदाकिनी नदी में डैम बनाने का जो प्रस्ताव है उसमें कमेटी का गठन कर प्रस्ताव तैयार कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड बीबी सिंह, सिंचाई प्रखंड प्रथम आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला ने मंदाकिनी नदी के प्रदुषण को लेकर कई बार खबरें प्रकाशित की हैं। बृहस्पतिवार को ही मंदाकिनी नदी से लाखों बोरी निकालने में दस लाख रुपये खर्च के बाद भी लगातार बोरी निकलने की भी खबर छापी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें