चित्रकूट । बुखार व पेट दर्द से वृद्धा व बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव निवासी छोटी (60) को नाती रिंकू ने बुखार व पेट दर्द के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा कर्वी कोतवाली के गढ़ीवा निवासी गोलू का पांच वर्षीय पुत्र अर्पित को बुखार व पेट दर्द के चलते बाबा रामनारायण ने भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा कर्का पडरिया निवासी राजन की दो वर्षीय पुत्री प्रिया, देहरुच माफी कर्वी निवासी कल्पना देवी (28), इटखरी शिवरामपुर निवासी संतोष (34), कुली तलैया निवासी रामसलोने (32), कोलगदहिया निवासी सावित्री (40) व चकौंध निवासी राममिलन की 12 वर्षीय पुत्री रेखा को भर्ती कराया गया।