चित्रकूट। लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। चित्रकूट सदर और मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज से रवाना होंगी। दोनों विधानसभा में 7,37,520 मतदाता है। 20 मई को सुबह सात बजे से मतदान होगा।
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट में चित्रकूट जिले के दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 3,85,565 हैं, जो 439 बूथों पर वोट डालेंगे। इनमें सात संवेदनशील व अति संवेदनशील 48 हैं।
मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,51,955 मतदाता हैं, जो 412 बूथों पर मतदान करेंगे। इसमें संवेदनशील 12 व अतिसंवेदनशील 70 हैं। जोनल मजिस्ट्रेट 10 व सेक्टर मजिस्ट्रेट 43 लगए गए हैं।
बूथों का किया निरीक्षण
चुनाव की तैयारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद ने अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण देने के बाद बूथों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। चित्रकूट इंटर कॉलेज में वाहनों का अधिग्रहण का कार्य किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय फोर्स जिले में पहुंच गया। एसपी अरुण कुमार सिंह संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सीमा में लगाए गए बैरियर
यूपी-एपमी क्षेत्र की सीमा में बैरियर लगाए गए हैंं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि धर्मनगरी चित्रकूट सहित मानिकपुर क्षेत्र व भरतकूप में सीमा में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं एमपी की तरफ से भी सीमा में बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स की तैयारी की गई है।