फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप

Thu, 21 Sep 2023 10:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना परिजनों को मिलने पर शोक छा गया। परिजनों ने हत्या कर खुदकुशी का रूप देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बरगढ़ निवासी जालिम प्रसाद ने बताया कि उसके पिता छोटेलाल (65) मंगलवार की रात घर से अचानक कहीं चले गए। वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह घर से करीब दो किमी. दूर जंगल में पेड़ पर शव लटका मिलने की जानकारी हुई। पुत्र ने शक जाहिर किया कि जिस पेड़ पर शव लटका मिला उसकी लंबाई ज्यादा नहीं थी। पैर जमीन में थे।
आशंका जताई कि हत्या करने के बाद फांसी का फंदा लगाकर शव लटकाया गया है। बताया कि खेती किसानी करते थे। तीन पुत्र हैं। तीनों की शादी हो गई है। इस संबंध में बरगढ़ थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें