फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा, विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-13- कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सार्वजनिक भूमि पर दबंगों के कब्जा करने के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव को सौंपा है। मांग की है कि सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के कुचारम गांव के छोटेलाल, कल्पना, कौशल्या, शोभा देवी, सरोज देवी, ननकू, नन्हें, दद्दुल, हीरामनी आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि एक बीघा सार्वजनिक भूमि में गांव के लोग बरात आदि ठहराते हैं। भूमि में सरकारी हैंडपंप, पीपल का पेड़ भी लगा है। गुरुवार को गांव के दबंग सार्वजनिक भूमि में पिलर बनाकर बाउंड्री निर्माण कराने की कोशिश करने लगे। मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।
चकबंदी में मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के पटवरिया गांव के लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि चकबंदी प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है। इससे वह लोग परेशान हैं। मांग की कि जांच कराकर उचित तरीके से चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराई जाए। गांव के संतराम, दुखीराम, चुनवाद, गुलाब, संपतिया, चुनकी, मुखिया व रामलाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें